Published on: 29 Oct 2026
इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर-रेवाड़ी द्वारा घोषित अंतर-कॉलेज खेल प्रतियोगिताओं के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। विश्वविद्यालय खेल परिषद ने बताया कि दीवाली अवकाश को ध्यान में रखते हुए वुशु और ताइक्वांडो (पुरुष एवं महिला वर्ग) की प्रतियोगिताओं की नई तिथियां निर्धारित की गई हैं।
संशोधित कार्यक्रम
वुशु (पुरुष/महिला) → 31 अक्टूबर 2026, सुबह 10:00 बजे, गवर्नमेंट कॉलेज, अटेली।
ताइक्वांडो (पुरुष/महिला) → 31 अक्टूबर 2026, दोपहर 01:00 बजे, गवर्नमेंट कॉलेज, अटेली
अन्य प्रतियोगिताओं (जिम्नास्टिक्स और एथलेटिक्स) का कार्यक्रम पूर्ववत रहेगा।
*विश्वविद्यालय का संदेश:*
खेल निदेशक डॉ. अशोक कुमार यादव ने कहा कि यह बदलाव केवल दीवाली की छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए किया गया है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों और महाविद्यालयों से अनुरोध किया कि वे संशोधित तिथियों के अनुसार अपनी तैयारियां सुनिश्चित करें।